शासकीय पॉलीटेक्निक विद्यालय में जनजातीय गौरव स्मृति कार्यक्रम के अंतर्गत 05 अक्टूबर से 15 नवंबर तक जनजाति गौरव से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी तारतम्य में गत दिवस 05 अक्टूबर को संस्था में रानी दुर्गावती के 500 वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 12 अक्टूबर को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 15 अक्टूबर को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान विषय पर यह प्रतियोगिताएँ आयोजित की किया गया था। 21 अक्टूबर को जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्राचार्य श्री अविनाश कुमार जैन के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक श्रीमती के. सुमित्रा, सह संयोजक श्री ओमकांत गुप्त, श्री ब्रजेन्द्र सिंह राजपूत, श्री खगेश साहू, श्री सौरभ ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई। उत्कृष्ट प्रतिभागियो को आगामी दिनों में प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में कुल 31 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।