राजपत्रित अधिकारी संघ की बैठक सम्पन्न।/संघ की कार्यकारिणी पुनर्गठित

मुंगेली । छ.ग. प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ जिला शाखा मुंगेली की आवश्यक बैठक कलेक्टोरेट मुंगेली के आगर सभा कक्ष में रखी गयी। बैठक में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जिले से स्थानांतरित एवं सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारियों का सम्मान कर विदाई दिया गया एवं अन्य जिले से आने वाले नवागन्तुक अधिकारियों का स्वागत कर सम्मान किया गया। इस कड़ी में पूर्व डी.ई.ओ. एवं महासचिव जी.आर. चतुर्वेदी एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष शा.उ.मा.वि. जरहागांव श्रीमती रामकुमारी डाहिरे का साल, श्रीफल एवं गुलदस्ता से सम्मानित कर संघ की ओर से विदाई दी गयी एवं इनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगल कामना की गयी। नवागन्तुक अधिकारियों में सी.के.धृतलहरे, जिला शिक्षा अधिकारी, मुंगेली, आलोक श्रीवास्तव सहायक संचालक मत्स्योद्योग मुंगेली, एम.आर. तिग्गा उपसंचालक कृषि एवं श्रीमती वीणा ठाकुर सहायक संचालक कृषि, मुंगेली का गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया गया। आगे कार्यक्रम में जिला शाखा में विगत कुछ समय से रिक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं महासचिव पद पर क्रमशः सी.के.धृतलहरे एवं एम. आर. तिग्गा का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। अपने संबोधन में नवनिर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री धृतलहरे ने कहा कि वर्तमान में सभी अधिकारी संवर्ग को एक सशक्त एवं संगठित संघ की आवश्यकता है। नवनियुक्त महासचिव श्री तिग्गा ने कहा कि राजपत्रित अधिकारी संघ प्रदेश स्तर की अधिकारियों की एक मात्र पंजीकृत संगठन है जो अधिकारियों के अधिकारों के प्रति सजग एवं सक्रिय होकर कार्य करती है। उन्होंने आगे संगठित होकर संगठन को और मजबूत करने का भरोसा दिलाया। सेवानिवृत्त प्राचार्य श्रीमती डाहिरे ने कहा कि संघ की जिला शाखा सक्रिय एवं मजबूत संगठन है जो जिला गठन से लेकर अबतक नववर्ष में कैलेण्डर प्रकाशन, प्रदेश स्तरीय सभी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता, उत्कृष्ठ कार्य करने वाले, नव पदस्थ एवं अन्यत्र स्थानांतरित तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों का सम्मान, पीड़ित अधिकारी को सहयोग आदि सराहनीय कार्य करती है। हमें एक होकर ऐसे कार्यक्रम में सहयोग करना चाहिए। उक्त कार्यक्रम का पूर्ण संचालन करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. आई.पी.यादव ने कहा कि हमे समन्वय, आपसी सहयोग एवं संवैधानिक तरीके से एक साथ कार्य करते हुए संगठन को और मजबूत बनाना है। उन्होंने जिले में नव पदस्थ सभी अधिकारियों को संगठन की सदस्यता शीघ्र ग्रहण करने हेतु आग्रह किया। अंत में आभार प्रदर्शन बी.ई.ओ. एवं उपाध्यक्ष पी.एस. बेदी ने किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष चन्द्रदेव प्रसाद, कार्यालय सचिव आर.के. लहरे, जिला प्रवक्ता  महादेव यादव, उपसंचालक कृषि ललिता मरावी, डी.पी.ओ. साक्षरता  रामनाथ गुप्ता, प्राचार्य एस.के. वाद्यकार एवं रामाधार लास्कर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Patrika Mungeli

The News Related To The News Engaged In The Patrika Mungeli Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

Previous Post Next Post