तखतपुर । अखिल भारतीय भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2024 गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में आयोजित गायत्री शक्तिपीठ बिलासपुर के मार्गदर्शन में आज तखतपुर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने इस महत्वपूर्ण परीक्षा में भागीदारी निभाई। नारायण प्रसाद पाली व्यवस्थापक गायत्री परिवार तखतपुर द्वारा जानकारी दी गई है कि। परीक्षा आयोजन में प्रदीप कौशिक, जिला सह समन्वयक गायत्री परिवार, नारायण प्रसाद पाली, मूलचंद कौशिक, रामकुमार कौशिक,सीताराम श्रीवास ,साधुराम कौशिक, ब्लॉक समन्वयक तखतपुर, सक्रिय कार्यकर्तासुखदेव कौशिक, ओमप्रकाश देवांगन, रीना ठाकुर, देवी सिंह ,ठाकुर ,बलराम श्रीवास, तीरथ राम कश्यप, रामगोपाल कश्यप ,रामकुमार श्रीवास, रामजी राजपूत, श्रीमती नंदनी पटनवार जिला समन्वयक गायत्री परिवार बिलासपुर श्रीमती जोगेश्वरी साहू भारतीय संस्कृति परीक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी एवं कार्यालय प्रभारी गणेश श्रीवास रामगोपाल कश्यप का विशेष सहयोग रहा।
Tags
तखतपुर